आज का राशिफल

आचार्य जगदीश तिवारी (चेप्टर चेयरमेन आईकास जयपुर)

(September 16, 2020 | आज का राशिफल)

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अपने दिन, हर दिन की योजना बनाने के लिए अपनी मुफ्त कुंडली का उपयोग करें – तुरन्त!

मेष: (March 21 – April 20)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज मामूली बात को लेकर परिवारजनों से बहस हो सकती है।

वृषभ: (April 21 – May 21)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज भाग्य आपके साथ है, जो भी कार्य आज आप करेंगे उनमें सफलता मिलने वाली है। वहीं पुराने जो कार्य आपके रुके हुए हैं आज उन्हें पूरा करने का दिन है, लेकिन ध्यान रहे आज कर्म ही आपके लिए प्रधान है।

मिथुन: (May 21 – June 21)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मिथुन राशि वालों को सड़क पार करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी।

कर्क: (June 22 – July 22)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर से कम नहीं है। आज कर्क राशि वालों के सारे कार्य सिद्ध होने वाले हैं। पिछले दिनों आप परेशानियों से जूझ रहे थे। उनमें भी आज कमी आएगी। आज परिवार का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। बच्चों से आज बात करें इससे परिवार का माहौल अच्छा होगा।

सिंह: (July 23 – August 23)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अधिक बेहतर है। आज सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ आपको हो सकता है।

कन्या: (August 23 – September 22)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कन्या राशि वालों के व्यवहार में गुस्से की अधिकता बनी रहेगी। गुस्से में कोई भी निर्णय आज आपको लेने से बचना है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज दूसरों को अपने मुख से कोई भी ऐसा शब्द आपको नहीं कहना है, जो कड़वा हो बुरा लगे। इससे आपका व्यक्तित्व प्रभावित होगा और दूसरों की नजरों में पूर्वाग्रह आपके लिए बन जाएगा।

तुला: (September 23 – October 23)

तुला राशि वालों के लिए आज सकारात्मकता जरूरी है। आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे। आपका मन आज दिनभर चंचल बना रहेगा। एकाग्रता की कमी रहेगी, जिस कारण आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने में खुद को अक्षम महसूस करेंगे। ऐसे में परिवार के किसी वरिष्ठ जन या जीवनसाथी की सलाह आप कर सकते हैं।

वृश्चिक: (October 23 – November 21)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज वृश्चिक राशि वालों को दैनिक कार्यों के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

धनु: (November 22 – December 21)

धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन विरोधी आज मुखर होने की कोशिश करेंगे। आपके लिए अच्छी खबर यह है कि दुश्मन आज आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे और उन्हें खुद ही हार का मुंह देखना पड़ेगा। आप अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिएगा।

मकर: (December 22 – January 20)

मकर राशि वालों को आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहना पड़ सकता है। आज घर पर मेहमानों के आने की योग्य दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनके आने से आपके परिवार का माहौल अच्छा होगा। हंसी आपके परिवार के सदस्यों के चेहरे पर आज देखने को मिलेगी।

कुंभ: (January 21 – February 20)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहेगा। आज कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज भोजन की अधिकता पेट के विकारों का कारण बन सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपके लिए समय उचित है। किसी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं सफलता आपको मिलेगी। आज अध्ययन करने का दिन है।

मीन: (February 19 – March 20)

मीन राशी वालों के लिए आज का दिन उनके अकेलेपन को दूर करने वाला है। आप पिछले कुछ दिनों से खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं, लेकिन आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे मित्रों से होगी, जो आपके हृदय को प्रसन्न कर देंगे। आज भाग्य आपके साथ है। आर्थिक परेशानियां तो चल रही हैं उनमें भी आज कमी आएगी और लाभ के अवसर आज आपके लिए बनेंगे।